बहराइच: शहर और जनपद में दाखिल होने वाले वाहनों की की जा रही चेकिंग, संभल घटना के बाद प्रशासन अलर्ट, जगह-जगह पुलिस बल तैनात
बहराइच शहर सहित जनपद में दाखिल होने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है दरअसल संभल में हुई घटना के बाद बहराइच प्रशासन अलर्ट है और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए शहर सहित जनपद के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए चौकसी बढ़ाई गई है।