बहराइच: चौकसा इलाके में जंगली जानवर के हमले में पिता-पुत्र हुए घायल, इलाज जारी
सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकसा इलाके में जंगली जानवर के हमले में पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहा हालत गंभीर होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहा उनका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि जंगली जानवर के हमले में पिता पुत्र घायल हुए हैं। इनका इलाज जारी है।