बहराइच: मटेरा क्रॉसिंग के पास साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मटेरा क्रॉसिंग के पास घर जा रहे साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।