बहराइच: ब्राह्मणीपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली नगर इलाके के ब्राह्मणीपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी से भेज दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।