अमरिया: अमरिया मार्केट और स्कूल के बीच कूड़े का ढेर, बढ़ा बीमारी का खतरा
अमरिया से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। अमरिया खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट के सामने कूड़ा-कचरे का बड़ा अंबार लगा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि बरेली-हरिद्वार हाईवे से रोज जिम्मेदार अधिकारियों का आना-जाना होता है, लेकिन इस गंदगी पर किसी की नजर नहीं पड़ रही। स्कूल के बच्चे बदबू और कचरे के बीच से होकर पढ़ने जाने को