शाहबाद: सीएचसी में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया
शनिवार को दोपहर 2:00 बजे प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने सीएचसी परिसर में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने अपने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियां की चर्चा की और शाहाबाद के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।