शाहबाद: आदमपुर गांव में आयोजित चौपाल में सहायक पुलिस अधीक्षक ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से संवाद किया
सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से संवाद किया।जिसमें "हम सबकी निगरानी गांव की जिम्मेदारी" के तहत सड़क सुरक्षा,मिशन शक्ति,साइबर अपराध और अपराधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की गई।