शाहबाद: घसा गिरधर पुर में वैदिक संस्कृति और सनातन धर्म एकता यात्रा निकाली गई
संस्कृति के संरक्षण और सनातन धर्म की एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित प्राचीन सनातन एकता यात्रा शुक्रवार को भव्य रूप से निकाली गई । यह यात्रा प्राचीन सिद्ध कुटी महाराज ब्रह्मचारी, ग्राम घसा गिरधरपुर से प्रातः 8 बजे से दोपहर 12:00 तक विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निकाली गई।