मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम मझिला निवासी एक युवक ने पिहानी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के विरुद्ध जान से मार डालने की धमकी दिए जाने की लिखित तहरीर देकर पिहानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित मानवेंद्र सिंह पुत्र हरिराम कृष्ण सिंह के अनुसार पिहानी थाना क्षेत्र के तिलक पुरवा मजरा अमिरता चौकी क्षेत्र निवासी युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी।