घाटमपुर: रेऊना में पुलिस ने शातिर अपराधी की निगरानी के लिए खोली हिस्ट्रीशीट
रेऊना में शातिर अपराधी कल्ली उर्फ विजय प्रताप सिंह पर निगरानी रखने के लिए पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है।थाना प्रभारी ने बुधवार रात 8 बजे बताया कि शातिर अपराधी पर हत्या,आपराधिक अतिचार,अवैध शस्त्र का संरक्षण ,आपराधिक षडयंत्र और छेड़खानी जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं ,जिस कारण अपराधी की निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली गई है।