जमुई: सरारी गांव में आपसी रंजिश के चलते महिला पर लाठी से किया हमला, घायल
Jamui, Jamui | Jun 21, 2025 सरारी गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आपसी रंजिश में महिला पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। हमला महिला के भतीजे ने किया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला की पहचान सरारी गांव के विनोद यादव की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। रिंकू देवी ने बताया कि मारपीट उसके ही भतीजे ने की।