जमुई: सिकहरिया गांव में चाची ने भतीजे से पति के सामने मंदिर में रचाई शादी
Jamui, Jamui | Jun 20, 2025 जिले के सिकरहीया गांव में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के करीब एक रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने भतीजे के साथ मंदिर में शादी कर ली। यह विवाह खास इसलिए भी रहा क्योंकि इसमें महिला का पहला पति भी मौजूद था, जिसने अपनी पत्नी की दूसरी शादी अपने ही भतीजे से करवा दी।