जमुई: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सदर अस्पताल के संवाद कक्ष में योग शिविर का आयोजन हुआ
Jamui, Jamui | Jun 21, 2025 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार की सुबह 8 बजे के करीब सदर अस्पताल परिसर स्थित संवाद कक्ष में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीएस के अलावे अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर सैयद नौशाद अहमद जिले के आयुष चिकित्सक पदाधिकारी डीपीएम पवन कुमार, अस्पताल प्रबंधक रमेश पांडेय के अलावा चिकित्सक व सभी स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए।