जमुई: ख़ैरा मोड़ के पास शॉर्ट सर्किट से बिजली तार में लगी आग, बड़ा हादसा टला, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
Jamui, Jamui | Jun 21, 2025 ख़ैरा मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात 11:00 बजे अचानक करंट प्रवाहित होती बिजली तार में आग लग गई। धीरे- धीरे आग बढ़ने लगी, लेकिन आग ज्यादा भयावह रूप लेती, आग से ज्यादा नुकशान होता इससे पहले स्थानीय लोगों के सुझबुझ से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इलाके की विधुत आपूर्ति काफी देर तक ठप रही। शनिवार की सुबह विधुत आपूर्ति बहाल की गई।