जमुई: सोनपे स्थित EVM वेयर हाउस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने FLC जांच का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Jamui, Jamui | Jun 20, 2025 आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए जमुई जिले में ईवीएम और वीवीपैट का प्रथम स्तरीय परीक्षण FLC का लगातार तीसरे दिन शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह - जिला पदाधिकारी नवीन द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही मौजूद पदाधिकारियों व अभियंताओं की टीम को आवश्यक निर्देश दिया गया।