जमुई: सोनाए में किशोर ने किशोरी पर जबरन भगाकर शादी करने का लगाया आरोप, थाने पहुंचा
Jamui, Jamui | Jun 21, 2025 जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के सोनाए गांव से एक अजीब मामला सामने आया है। काकन गांव के एक किशोर ने एक किशोरी पर जबरन भगाकर शादी करने का आरोप लगाया है।पीड़ित किशोर ने पुलिस को बताया कि वह कई महीनों से सोनाए गांव की एक किशोरी से मोबाइल पर बातचीत करता था। जिसे बुलाकर मुंगेर ले जाया गया। जहां एक मंदिर में उससे शादी की गई।