हरिद्वार: पीठ बाजार के गोपेश्वर महादेव मंदिर में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, स्थानीय लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा
पीठ बाजार के गोपेश्वर महादेव मंदिर में आज एक चोर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने चोर को पड़कर उसकी जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मंदिर से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया। आरोपी चोर का नाम तौफीक है जो पांवधोइ मोहल्ले का निवासी है। ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्टमें पेश कर दिया है।