हरिद्वार: बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचे राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, आचार्य बालकृष्ण से की मुलाकात
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र आज बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचे। जहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने योग और आयुर्वेद को लेकर उनके साथ चर्चा की। कलराज मिश्र ने कहा कि आज पतंजलि योगपीठ, योग और आयुर्वेद के साथ ही अनुसंधान, शिक्षा, स्वदेशी और कृषि के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रहा है।