हरिद्वार: चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे 3 वारंटियों को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने विष्णुलोक कॉलोनी से किया गिरफ्तार
सोमवार को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की तामील करते हुए वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया, जिसके तहत अलग अलग स्थानों से 3 वारंटी गिरफ्तार किए गए। चेक बाउंस के मामले में विष्णुलोक कालोनी से उमेश गुप्ता, हर्ष कुमार और मोहम्मद जैदी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।