हरिद्वार: रानीपुर मोड़ पर दिनदहाड़े ज्वैलर्स शोरूम में हुई डकैती के बाद व्यापारी उतरे सड़कों पर, चंद्राचार्य चौक पर दिया धरना
रविवार दोपहर रानीपुर मोड़ पर ज्वैलर्स शो रूम में हुई डकैती से व्यापारियों का गुस्सा चरम पर है। सोमवार को व्यापारियों ने चंद्राचार्य चौक पर धरना देकर डकैतों की गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस प्रशासन का विरोध किया। व्यापारियों को मनाने के लिए मौके पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार भी पहुंचे लेकिन नाराज व्यापारी डकैतों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।