बड़ौत: काशीराम कॉलोनी खेकड़ा निवासी अवैध शराब तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, उप्र मार्का अवैध देशी शराब बरामद
Baraut, Bagpat | Feb 17, 2025 थाना खेकड़ा पुलिस ने चैकिंग के दौरान शराब तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 36 पव्वे अवैध देशी शराब उत्तर प्रदेश मार्का बरामद की गई है। थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया कि आरोपी अजय पुत्र संजीव निवासी काशीराम कॉलोनी खेकड़ा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।