बड़ौत: हलालपुर निवासी आरोपी विक्की को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया
Baraut, Bagpat | Feb 16, 2025 छपरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित 2 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। थाना पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि आरोपी विक्की उर्फ सोनू पुत्र कृष्णपाल निवासी गांव हलालपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।