बड़ौत: सराय रोड फाटक बड़ौत में ट्रेन की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौत, शव पीएम के लिए भेजे गए, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | Feb 16, 2025 बड़ौत में सराय रोड फाटक रविवार सुबह 2 युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। ट्रेन के नीचे कटने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दिल्ली से 1 मालगाडी सुबह करीब 3 बजे सहारनपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन सराय फाटक से गुजरी तो 2 युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।