बड़ौत: हलालपुर निवासी आरोपी गौतम को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा के साथ किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 16, 2025 छपरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे बताया कि आरोपी गौतम पुत्र प्रमोद निवासी गांव हलालपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।