शिवपुरी नगर: मोहरा गांव में पति-पत्नी के झगड़े के बाद पत्नी ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
मोहरा गांव की रहने वाली मुन्नी गडरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार को उसका बेटा हरिचरण गडरिया और बहू भारती गडरिया खेत पर टमाटर की फसल में दवाई डाल रहे थे। जहां दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिससे बाद भारती ने टमाटर में डालने वाली जहरीली दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसको शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है