शिवपुरी नगर: नीलगर चौराहा पर चाय विक्रेता के साथ मारपीट करनेवाले दो आरोपियों को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, निकाला जुलूस
नीलगर चौराहा पर स्थित पंढरपुरी चाय वाले के साथ 12 अक्टूबर की रात उधार सामान ना देने पर दो युवकों ने जमकर मारपीट कर दी थी। जिस पर देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जिस पर आज पुलिस ने आरोपी सौरभ परिहार पुत्र कमलसिंह परिहार उम्र 30 साल और सोनू परिहार पुत्र कमलसिंह परिहार उम्र 22 साल निवासीगण नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला।