शिवपुरी नगर: डामरोंनकला के पास चुनावी रंजिश के चलते मजदूरी करने जा रहे युवक की बाइक में सरपंच की गाड़ी ने मारी टक्कर, SP से शिकायत
डामरोंनकला के रहने वाले सुनील जाटव पुत्र भागीरथ जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्टूबर को वह अपनी बाइक से मजदूरी करने जा रहा था। तभी गांव के पास ही चुनावी रंजिश के चलते गांव के सरपंच की गाड़ी ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने करैरा थाने में की, पर सुनवाई न होने के चलते आज एसपी से गुहार लगाई है।