शिवपुरी नगर: माता के जगराते में डांस कर रही गौशाला निवासी 17 वर्षीय नाबालिक और उसके परिजनों के साथ तीन लोगों ने की मारपीट
गौशाला की रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह 12 अक्टूबर को माता के जगराते में डांस कर रही थी। जहां पड़ोस में रहने वाले दीपू जाटव, लाला जाटव, आकाश जाटव ने उसके साथ मारपीट कर दी, एवं उसके माता पिता के साथ भी मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होने देहात थाने में की पर सुनवाई ना होने पर आज सोमवार की दोपहर 2 बजे एसपी से की है।