पाली: ग्राम चीमना निवासी शिकायतकर्ता ने पाली स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए, दिया शिकायती पत्र
Pali, Lalitpur | Aug 18, 2026 ग्राम चीमना निवासी एक शिकायतकर्ता ने एसडीएम पाली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बेटे की बीटेक की पढ़ाई के लिए उसने कस्बा स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में आवेदन किया था। जहां उक्त बैंक के पूर्व मैनेजर को उसके द्वारा फाइल में रखकर सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दिए गए थे। परंतु मौजूदा बैंक मैनेजर द्वारा उक्त मामले में उसकी सार्थक तरीके से मदद नहीं की जा रही है।