गुमला: छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई तेज, कई तालाबों में पसरी गंदगी, कई तालाब की स्थिति खराब, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग
Gumla, Gumla | Nov 10, 2026 धनतेरस और दीपावली का पर्व समाप्त होते ही लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों तक छठ घाटों को दुरुस्त करने में पूजा समितियों के सदस्य और स्थानीय लोग जुटने लगे हैं। छठ पर्व को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, स्वच्छ पेयजल और व्रतियों की सुविधा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।