हथुआ: भोरे-मीरगंज सड़क निर्माण से उड़ती धूल बनी मुसीबत, हथुआ में परीक्षार्थी और स्थानीय लोग परेशान
भोरे–मीरगंज सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य पिछले कई महीनों से जारी है। पुराने सड़क की खुदाई के बाद बड़े वाहनों के लगातार आवागमन से हथुआ इलाके में धूल और गिट्टी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को दिनभर धूल झेलनी पड़ रही है। इधर मैट्रिक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है।