चौसा: चौसा थाना परिसर में शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक, कई दिशा-निर्देश दिए गए
विभागीय निर्देश के आलोक में चौसा थाना परिसर में शुक्रवार को थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान के अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को लंबित पड़े मामलों के निष्पादन, फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित कई अन्य प्रकार के दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।