कोतमा: कोतमा की किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Kotma, Anuppur | Nov 10, 2026 कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित आजाद चौक के पास टेकचंद मोतीराम प्रोविजन दुकान में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में किराना सामग्री, बिजली उपकरण और दुकान की सीलिंग जलकर राख हो गई। संचालक दिलीप आर्य ने एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई है। मामले की सूचना मिलने पर नगर पालिका का दमकल अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का कार्य किया।