जमुई: हत्या मामले में 23 वर्षों से फरार नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को टाउन थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
Jamui, Jamui | Sep 23, 2026 प्रतापपुर गांव में वर्ष 2003 में डीपी यादव और उनके भाई की गोली मारकर हत्या करने मामले में 23 वर्षों से फरार चल रहे गनौरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गेनोरी यादव मुख्य अभियुक्त नंदन यादव के पिता हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी कर सदर अस्पताल में गनौरी यादव का मेडिकल जांच कराया गया और बुधवार की शाम 4:00 बजे के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है।