टीकमगढ़: बंडा नहर पर अतिक्रमण करने वालों के मकान और दुकान पर राजस्व विभाग ने लगाए निशान, तहसील बाबू ने तोड़ा निर्माण
टीकमगढ़ में महेंद्र सागर तालाब से वृंदावन तालाब को जोड़ने वाली ऐतिहासिक बंडा नहर की सफाई अभियान चल रहा है। राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को नहर पर अतिक्रमण करने वालों के मकान और दुकानों पर निशान लगाए। कार्यवाही के दौरान टीकमगढ़ तहसील के बाबू बलिराम अहिरवार ने अपना पक्का मकान स्वयं हटा लिया है।