पटियाली: पटियाली में 27 नवंबर को 76 गरीब बेटियों के हाथ होंगे पीले, भव्य सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी
पटियाली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 नवंबर को पटियाली नगर स्थित राजतिलक गेस्ट हाउस में 76 गरीब बेटियों का विवाह समारोह आयोजित होगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र प्रताप चौहान उर्फ नीरू भैया ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है।