जहानाबाद: जिला पदाधिकारी के द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय उंटा का किया गया औचक निरीक्षण, दिया गया निर्देश
जिला पदाधिकारी श्रीमति अलंकृता पांडे ने जहानाबाद शहर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय उंटा का औचक निरीक्षण किया । जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर, क्लास रूम , रसोई घर सहित विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर जायेगा लिया एवं कई बिंदुओं पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को विद्यालय में किसी भी मामले में ढिलाई न बरतने की सख्त हिदायत दी।