पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट प्रखंड में मैया सम्मान योजना का केवाईसी अपडेशन शुरू
पोड़ैयाहाट प्रखंड में बुधवार से मैया सम्मान योजना का केवाईसी अपडेशन प्रारंभ हो गया है। जिसके लिए प्रखंड के सभी पंचायत मुख्यालय में कैंप लगाया जा रहा है। वहां मैया सम्मान योजना के सभी लाभुकों से आवश्यक दस्तावेज की मांग की गई है ।जिन्हें नवीनीकरण के बाद ही योजना का लाभ सरकार से मिल पाएगा।