हरिद्वार: मातृ सदन ने बिशनपुर कुंडी में अवैध खनन का वीडियो किया जारी, अनशन की दी चेतावनी
मातृ सदन ने एक बार फिर अवैध खनन का वीडियो जारी करते हुए जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर अवैध खनन पर अंकुश ना लगा तो एक बार फिर अनशन किया जाएगा। संस्था ने बिशनपुर कुंडी में अवैध खनन के वाहनों का वीडियो जारी किया है। वीडियो शनिवार रात का है। रविवार शाम 7 बजे करीब SDM अजयवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन प्रतिबंधित है और वीडियो की जांच की जा रही है