दमोह: पुरैना तालाब के पास बकाया कर देने वालों की दुकानों पर नगरीय प्रशासन ने सील लगाई
Damoh, Damoh | Dec 19, 2024 दमोह कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं नगरीय प्रशासन के द्वारा आज गुरुवार सुबह 11 बजे शहर के पुरैना तालाब के पास मार्केट में नगर पालिका के बकाया कर दाताओं की दुकानों को सील कर तालाबंदी की कार्यवाही की गई। साथ ही दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा कर जल्द ही कर जमा कराने की हिदायत दी गई।