दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिला जेल का निरीक्षण किया, बंदियों की स्थिति का जायजा लिया और जेल अधीक्षक को निर्देश दिए
Damoh, Damoh | Dec 18, 2024 दमोह आज कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर बुधवार दोपहर 2 बजे जिला जेल पहुंचे। जिन्होंने जेल में बंदियों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुरूष बंदीगृहों, किचिन, महिला बंदीगृहों के अलावा स्वास्थ्य एवं भंडार गृह का निरीक्षण कर जायजा लिया और बंदियों के परिजनों से मुलाकात की। जेल अधीक्षक सी एल प्रजापति को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।