दमोह: बगिया मुहल्ला में घर के बाहर रखी साइकिल चोरी, CCTV फुटेज सामने आया, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
Damoh, Damoh | Dec 19, 2024 दमोह आज गुरुवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच फिर शहर के बगिया मोहल्ला क्षेत्र से एक साइकिल चोरी की घटना सामने आई है। वहीं पास में लगे CCTV कैमरे में यह चोरी की वारदात कैद हो गई। जिसमें एक लाल कलर की शर्ट पहने व्यक्ति गली से घर के बाहर रखी साइकिल चोरी कर ले जाते दिखाई दे रहा हैं। जिसका CCTV फुटेज आज गुरुवार सुबह 11 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।