निकली भव्य धार्मिक शोभायात्रा, धूमधाम से मनी ख्रीस्त राजा जयंती,
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में ईसाई समुदाय ने ख्रीस्त राजा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर इंटर कॉलेज मैदान से मिशन गिरजाघर तक पवित्र साक्रामेंट के साथ भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई।
- गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकली विशाल शोभायात्रा।
- यीशु मसीह को शांति, प्रेम और दया के राजा के रूप में किया याद।
- पल्ली पुरोहित अनजूलस सोरेंग और अतिथि पुरोहित पंकज कुजूर ने चढ़ाया पवित्र मिस्सा बलिदान।
- बड़ी संख्या में धर्म बहनें, महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे हुए शामिल।
इस अवसर पर यीशु मसीह के प्रेम, क्षमा, शांति, सेवा और भाईचारे के संदेश को अपनाने का आह्वान किया गया।
#Shikaripara #ChristTheKing #Dumka #ChristianCommunity #JharkhandNews