हरिद्वार: BHEL में फाउंड्री गेट के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद
क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से घूम रहे संदिग्ध को रानीपुर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। रानीपुर पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी शिवम मुजफ्फरनगर के भोपा का रहने वाला है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।