हरिद्वार: जगजीतपुर में नवनिर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार, अवैध खनन की समस्या पर दिखाई सख्ती
हरिद्वार से नवनिर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जगजीतपुर में कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सांसद ने जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं का चुनाव में जीत दिलाने पर आभार जताया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार जिले में हो रहे अवैध खनन से किसान परेशान है और अब हरिद्वार जिले के विकास के साथ-साथ अवैध खनन की समस्या का समाधान भी होगा।