हरिद्वार: श्यामपुर के दासोवाली में आग लगने से जलीं 20 झोपड़ियां, 6 मवेशी भी जले, 3 फायर ब्रिगेड ने पाया डेढ़ घंटे में काबू
श्यामपुर के दासोवाली में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। यहां एक झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने देखते देखते भीषण रूप ले लिया। 20 झोपड़ियां जल गई। 6 मवेशी भी जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची 3 फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे SP सिटी के सामने लोगों ने मुआवजा दिलाने के लिए जमकर हंगामा काटा।