हरिद्वार: शिवालिक नगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास खाली मैदान की झाड़ियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मंगलवार देर रात शिवालिक नगर में एस कलस्टर के पास खाली पड़े मैदान की झाड़ियों में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची 3 दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तेज हवा के चलते आग तेजी से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की ओर बढ़ रही थी, दमकलकर्मियों की सूझ बूझ के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।