हरिद्वार: भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली मनीषा चौहान का श्यामपुर स्थित घर पहुंचने पर स्वागत
भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह बनाकर लंदन और बेल्जियम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने वाली मनीषा चौहान श्यामपुर स्थित अपने घर पहुंची। श्यामपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मनीषा चौहान भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल होने के बाद पहली बार अपने श्यामपुर स्थित घर पहुंची थीं। इस मौके पर क्षेत्र की जनता खासी उत्साहित नजर आई।