हरिद्वार: रोडी बेलवाला में यात्रियों को बेची जा रही दूषित सोडा बोतल, SDM के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 768 बोतलें की सीज
रोडी बेलवाला में यात्रियों को बेची जा रही दूषित सोडा बोतलों की सूचना पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा विभाग ने 768 बोतलें सीज कर दीं, इनके नमूने लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं। सोडा बोतलों पर ब्रांडिंग और पैकेजिंग तारीख ना लिखी होने पर आरोपी सप्लायर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।