बड़गांव: कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अहम बैठक हुई आयोजित, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
उदयपुर, कलेक्ट्रेट सभागार — जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आज जिला पर्यावरण समिति एवं इको टूरिज्म समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मेनार गांव के जलाशयों में सीवरेज का पानी जाने से रोकने हेतु नाला निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।